फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारी बारिश से तबाही, चिनाब का जलस्तर बढ़ा, 47 लोग हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किए

Thu, 04 Sep 2025 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सरकारी डिग्री कॉलेज अखनूर के पास जलमग्न हुआ मुख्य सड़क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
बीएसएफ ने हेलिकॉप्टर की मदद से दिनभर चलाया अभियान, गड़खाल पंचायत की फत्तू कोटली में फिर भरा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। मंगलवार रात से जारी तेज बारिश ने बुधवार सुबह हालात और बिगाड़ दिए। चिनाब नदी का जलस्तर अचानक बढ़कर 44 फीट तक पहुंच गया, जिससे नदी से सटे इलाकों में जलभराव हो गया।
गड़खाल पंचायत की फत्तू कोटली में जहां 26 अगस्त को दर्जनों घर पानी में डूब गए थे, वहीं बुधवार को फिर से पानी भर जाने से 47 लोग बुरी तरह फंस गए।
सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और अखनूर सब-डिवीजन का प्रशासन मौके पर पहुंचा और फंसे लोगों से संपर्क साधने की कोशिश की। पानी का स्तर लगातार बढ़ने और संपर्क न हो पाने पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से मदद मांगी गई। बीएसएफ ने हेलिकॉप्टर की मदद से दिनभर चले अभियान में सभी 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू अभियान के दौरान दोपहर तीन बजे डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस नलिन प्रभात, डीआईजी बीएसएफ वरिंदर दत्त और डीआईजी जम्मू-कश्मीर पुलिस शिव कुमार शर्मा ने हालात का जायजा लिया। देर शाम जल शक्ति मंत्री जावेद राणा और विधायक मोहन लाल ने भी रेस्क्यू अभियान की निगरानी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें