फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ब्राह्मण समाज की एकता, उत्थान सामाजिक सहभागिता पर चर्चा

Mon, 24 Nov 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
ब्राह्मण ग्रामीण संगठन की घोषणा के लिए एकत्रित हुए संगठन में कार्यकर्ता एवं अध्यक्षता करने वाले - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
अखनूर। वीके रिजॉर्ट अखनूर में रविवार को ब्राह्मण ग्रामीण संगठन का गठन किया गया। सम्मेलन में ब्राह्मण समाज की एकता, उत्थान, सामाजिक सहभागिता और युवाओं के सशक्तीकरण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आयोजन गणेश शर्मा, तिलक राज शर्मा, किशोरी शर्मा (पूर्व सरपंच कैंक जगीर), रजनी शर्मा, रामपाल शर्मा, रत्न लाल शर्मा, सुभाष चंदर, विजय खजूरिया, विजय शर्मा (पूर्व सरपंच), मांगा राम (पूर्व सरपंच), प्रशांत शर्मा (पूर्व सरपंच), बबलू शर्मा (पूर्व सरपंच), अंजू शर्मा (पूर्व सरपंच), एडवोकेट करण शर्मा (अध्यक्ष बार एसोसिएशन अखनूर), रमेश्वर शर्मा और श्याम शर्मा के सौजन्य से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित सुरेश शास्त्री ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय सदियों से समाज का मार्गदर्शक रहा है। उन्होंने संगठन के गठन का स्वागत करते हुए अपील की कि सभी लोग एकजुट होकर इस मंच को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

संगठन की प्रमुख सदस्य रजनी शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की आवाज बुलंद करने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, तथा जरूरतमंद परिवारों के लिए सहयोग तंत्र बनाने हेतु लंबे समय से एक सशक्त संगठन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रमुख आयोजक गणेश शर्मा ने कहा कि संगठन गरीब ब्राह्मण कन्याओं की शादी में वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। रामपाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता आया है। हमें मिलकर काम करना है ताकि संगठन मजबूत हो और सामाजिक कार्यों की गति बढ़ाई जा सके। संगठन के वरिष्ठ सदस्य किशोरी शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण ग्रामीण संगठन की आधिकारिक कार्यकारिणी सभी पंचायतों से व्यापक परामर्श के बाद जल्द ही घोषित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें