फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नाले में बहे छात्र का चौथे दिन भी सुराग नहीं

Wed, 06 Mar 2024 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना ने मनावर तवी में तलाशी अभियान चला कर चप्पे-चप्पे को खंगाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। दो मार्च को हुई मुसलाधार बारिश के बीच ज्यौड़ियां के खौड़ इलाके में कला नाले में आई बाढ़ में बहे छात्र का मंगलवार को चौथे दिन भी सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं, मंगलवार को दिनभर सेना ने मनावर तवी में तलाशी अभियान चला कर व डॉग स्क्वाॅयड की मदद से चप्पे-चप्पे को खंगाला, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार उपजिले के अपर कला निवासी रमण कुमार (16) पुत्र थोडू राम लोअर कला से दो मार्च को रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से शादी समारोह से घर लौट रहा था। इस दौरान मूसलाधार बारिश और तूफान से बीच कला नाले में आई बाढ़ की चपेट में आकर वह बाइक सहित बह गया था। मंगलवार को चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कला नाले का पानी मनावर नदी में जाता है। इसलिए सेना की तरफ से वहां पर तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली गई, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। कला सीमावर्ती क्षेत्र है और मनावर तवी का पानी पाकिस्तान क्षेत्र में जाता है। पाकिस्तानी क्षेत्र घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर है। ग्रामीणों की तरफ से रमण कुमार के पाकिस्तान क्षेत्र में चले जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें