फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर: सेना का सामान ले जा रहे ट्रक में अचानक लगी आग, पुलिस-सुरक्षाबलों ने पाया काबू

Tue, 29 Nov 2022 01:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर

सार

अखनूर में एक चलते ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रक सेना के सामान को जम्मू से राजोरी लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
Akhnoor - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखनूर में चौकी चोरा क्षेत्र के पास मंगलवार को सेना का सामान ले जा रहे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। एकाएक आग ने ट्रक के पिछले हिस्से में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग, पुलिस और सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट ट्रक सेना के सामान को जम्मू से राजोरी लेकर जा रहा था। इस दौरान अखनूर में चौकी चोरा के पास अचानक ट्रक में आग भड़क उठी। जब चालक और सह चालक को इसकी भनक लगी तो किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई और शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और सेना को भी सूचित किया गया। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रक में रखे सामान का बड़ा हिस्सा आग के आगोश में समा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें