फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhnoor: राजोरी में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज अखनूर बंद, लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Jan 2023 12:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर

सार

आतंकवाद के विरोध में लोगों ने सड़कों पर उतर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की और बीडीसी सदस्यों को हथियार मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन
Akhnoor - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज अखनूर बंद है। आतंकवाद के विरोध में लोगों ने सड़कों पर उतर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की और बीडीसी सदस्यों को हथियार मुहैया कराने की मांग की। साथ ही मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आतंकियों ने राजोरी में निर्दोष लोगों की हत्या करके निंदनीय कार्य किया है, जिसमें देश के हर नागरिक में रोष है। इससे पहले बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता ने पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान का पुतला जलाकर नारेबाजी की।

बुधवार को कस्बे के सुंगल मोड़ पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सुरक्षा प्रभारी बलकार सिंह की अगुवाई में नारेबाजी की और पाकिस्तान का पुतला जलाया। बलकार सिंह ने कहा कि राज्य में आतंकवाद को बढ़ावा पाकिस्तान की शह पर हो रहा है। इस पर सुरक्षा बलों को देश के दुश्मनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके खत्म करना चाहिए। तभी देश में आतंकवाद पर रोक लग सकती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्याएं करके अशांति फैलाने की फिराक में है। मगर भारतीय सुरक्षा बल कभी भी ऐसे मामलों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक लोगों को हथियार वितरित किए जाएं और ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया जाए। प्रदर्शन में प्रदीप सिंह, काका चिब, पवन सिंह, राकेश शर्मा, पंकज शर्मा, चमन बराल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें