नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता मोहम्मद अकबर लोन ने एक संबोधन के दौरान एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपने उद्देश्य पूरे करने के लिए भारतीय एजेंसियां जम्मू कश्मीर में विभिन्न राजनीतिक दलों को जन्म देती हैं।
बारामुला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोन ने कहा कि आजकल विभिन्न नामों के साथ विभिन्न राजनीतिक दल मैदान में हैं। चाहे पीडीपी हो या पीसी, यह सभी दल आईबी व अन्य भारतीय एजेंसियों के इशारों पर काम करती हैं।
उन्होंने कहा कि इन पार्टियों का सरगना आईबी व अन्य एजेंसियां हैं जो उन्हें पैसे देकर अपने उद्देश्य पूरे कराती हैं। फिर चाहे इंजीनियर रशीद हों या कोई और, सब उनके इशारों पर काम करते हैं।