लाल चौक पर कार्यकर्ता को गिरफ्तार करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
लाल चौक पर नारेबाजी कर रहे हरियाणा निवासी अकाली दल के कार्यकर्ता को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि दीपक शर्मा नाम के इस व्यक्ति ने लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर के पास तड़के भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। व्यक्ति की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर उसे हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने बताया कि उसने घंटाघर पर तिरंगा फ हराने की भी मंशा जाहिर की। शुक्रवार रात को जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक, जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं और अलगाववादियों पर सरकार के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई से घाटी में तनाव है।