फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई ने एके मिश्रा को बनाया जेके बैंक का एडिशनल डायरेक्टर

Fri, 05 Jul 2019 02:08 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जेके बैंक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एके मिश्रा को जम्मू और कश्मीर बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति दो साल के लिए (3 जुलाई 2019 से 2 जुलाई 2021) की गई है। वह आरबीआई के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


आरबीआई की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जनहित तथा बैंक के हित को ध्यान में रखते हुए एडिशनल डायरेक्टर की नियुक्ति की गई है।

जेके बैंक के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश कुमार छिब्बर ने आरबीआई के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे बैंक की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता के साथ ही जवाबदेही भी बढ़ेगी। इससे बैंक की क्षमता में भी बढ़ोत्तरी होगी क्योंकि मिश्रा को रेगुलेटरी बैंक में होने के चलते काफी अनुभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें