दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में एके-47 की लूट का मामला सामने आया है । ये लूट जम्मू-कश्मीर के एक पूर्व एमएलसी के घर से हुई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार शोपियां में सीपीआई (एम) के नेता और जम्मू-कश्मीर विधान परिषद् के पूर्व सदस्य अब्दुल रहमान टुकरू के निजी सुरक्षाकर्मी से आज सुबह एके-47 राइफल और 30 राउंड कारतूस लूट लिए गए हैं । इस लूट में वसीम अहमद खांडे नाम के एक युवक का नाम सामने आ रहा है । पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है ।
Shopian, J&K: Youth named Wasim Ahmad Khanday snatches an AK-47 Rifle along with 30 Rounds from a PSO of ex MLC Abdul Rehman Tukroo (CPI)
— ANI (@ANI_news) September 28, 2016
गौरतलब है कि पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले के दयालगाम में पीडीपी नेता के घर से भी आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों चार एके 47 रायफल लूट ली थी । जानकारी के मुताबिक पिछले दो महिनों में ये हथियारों की लूट की छठवीं घटना है । पुलिस इन सभी मामलों की जांच में जुटी है ।