राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज यानी कि शुक्रवार को श्रीनगर शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में दो घंटे से अधिक समय बिताया। उन्होंने सैनिकों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। साथ ही सीआरपीएफ जवानों के साथ दोपहर का भोजन भी किया।
इससे पहले बुधवार को कश्मीर के हालात का जायजा लेने घाटी पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आम कश्मीरियों के साथ शोपियां में सडक के किनारे खड़े होकर खाना खाया। भरोसा दिलाया, उनका हित सुरक्षित है। इस पर आंच नहीं आने दी जाएगी। शोपियां में एक मोहल्ले में उन्होंने दुकान की सीढ़ियों पर बैठकर आम लोगों के साथ खाना खाया।
उन्हें बताया कि यह फैसला सरकार ने कश्मीर के लोगों के हित में किया है, चिंता करने की जरूरत नहीं है। वीडियो में वह कहते सुने जा रहे हैं कि सब लोग आराम से रहें। ऊपर वाले की मेहरबानी है। सब कुछ अच्छा होगा। आपकी हिफाजत और सलामती हम लोगों का प्रयास है। यहां खुशहाली आएगी। आप और आपके बच्चे चैन से रह सकें, अच्छे नागरिक बनें यही प्रयास है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे।