एसएसए ने बैठक के दौरान राज्य में किए जा रहे विकास योजनाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि वह योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं साथ ही घाटी के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर घाटी से दूसरे प्रांतों में भेजे जा सेबों की खेप के बारे में भी जानकारी ली। बुधवार को नई दिल्ली से यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों व नौकरशाहों के साथ कई बैठकें की। नेशनल हाईवे का हवाई सर्वे भी किया।
पांच अगस्त के बाद घाटी की दूसरी यात्रा
केंद्र द्वारा 5 अगस्त को राज्य में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के फैसले की घोषणा के बाद डोभाल की घाटी की यह दूसरी यात्रा है। अपने पहले दौरे में डोभाल ने 11 दिन घाटी में डेरा डाला था।
बिरयानी खाने फोटो हुई थी वायरल
उस दौरान उन्होंने श्रीनगर के डाउन टाउन से लेकर दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले के दूरदराज इलाकों का दौरा भी किया था। इस दौरान उन्होंने न केवल आम लोगों से मुलाकात की बल्कि बीच सड़क पर लोगों के साथ बिरयानी भी खाई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे देश में इसकी चर्चा हुई थी।