फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग हमला: पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की महबूबा मुफ्ती से बात

Mon, 10 Jul 2017 10:54 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
पीएम मोदी और डोभाल
विज्ञापन
अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद सुरक्षा के लिहाज से पीएमओ और गृहमंत्रालय सक्रिय हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्वारा पीएम मोदी को हमले के विषय में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही राज्य का गृह विभाग और केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय भी जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक पीएमओ और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं। हमले के बाद पीएम मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की गई है।

वहीं आतंकी हमले की जगह के आसपास के इलाके में सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान लगातार जारी है। सूत्रों के अनुसार कश्मीर में अनंतनाग हमले के बाद इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर यातायात को भी रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें