जम्मू। कोरोना काल में जम्मू एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। एयरपोर्ट परिसर को नियमित सैनिटाइज किया जा रहा है और कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।
महामारी से यात्रियों को बचाने के लिए टचलेस सुरक्षा जांच प्वाइंट तैयार किए हैं। यात्रियों के आगमन और प्रस्थान के साथ-साथ एयरपोर्ट प्रबंधक ने कोविशिल्ड और कोवाक्सिन खुराक की 15 लाख से अधिक डोज को प्राप्त किया है। कार्यकारी विमानपत्तन निदेशक जम्मू उमेश कुमार सिंघल ने कहा कि हमने सभी प्रयास किए हैं।