वायुसेना द्वारा सफलतापूर्वक श्रीनगर पहुंचाने के बाद तौफीक को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज जारी है। वायुसेना ने उसके जल्द स्वास्थ होने की कामना की है।
इन दो जांबाजों ने अंजाम दिया ये मिशन
श्रीनगर एयरफोर्स के स्क्वाड्रन लीडर विनीत सिंह सिकरवार और उनके सह-पायलट लक्ष्य मित्तल बादल और बर्फबारी के बीच बिना अपनी जान की परवाह किए बगैर मासूम तौफीक को बचाने निकल पड़े।
बांदीपोरा पहुंच कर तौफीक और उनके पिता को लेकर वापसी की उड़ान भरी और आसमान में छाए काले बादल और हल्की बर्फबारी के बीच हेलिकॉप्टर की सफलतापूर्वक श्रीनगर में लैंडिंग कराई।