फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनागः सेना ने बढ़ाया बच्चों का मनोबल, जवानों के बीच खुद को पाकर गदगद हुए नौनिहाल

Thu, 19 Dec 2019 01:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ सेना की एयर डिफेंस रेजीमेंट के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेना की एयर डिफेंस रेजीमेंट की ओर से अनंतनाग में बच्चों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सौ से अधिक बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। ब्रिगेडियर अमित राव बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कर उन्होंने बच्चों का उत्साह-वर्धन किया। साथ ही देश दुनिया से जुड़े मुद्दों के बारे में भी बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों को नैतिक मूल्यों के बारे में जानकारी भी दी।

विज्ञापन


सेना ने इस कार्यक्रम के जरिए दूर दराज के इलाकों के गरीब परिवारों से ताल्लुक रखने वाले बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई। विद्यालय के प्रधानचार्य गुलजार अहमद ने सेना के इस कार्य को सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को मनोबल बढ़ता है। बच्चे अच्छे रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित होते हैं। वहीं कार्यक्रम के दौरान खुद के बीच जवानों को पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें