फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aiims Jammu: एम्स जम्मू में मिलेंगी ट्रामा देखभाल की सुविधा, J&K, लद्दाख के साथ पड़ोसी राज्यों को होगा लाभ

Fri, 16 Feb 2024 04:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एम्स सड़क दुर्घटनाओं, गोली से लगी चोटों, विस्फोट से घायल लोगों और किसी भी प्रकार की आपदाओं से पीड़ित लोगों के लिए अनुकरणीय देखभाल प्रदान करेगा।
विज्ञापन
एम्स जम्मू, विजयपुर - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिले के साथ लगते सांबा के विजयपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जम्मू केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के लिए ट्रॉमा देखभाल और आपदा प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता प्रणाली की भूमिका निभाएगा। इसमें आम लोगों के साथ सुरक्षा बलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। एम्स जम्मू के निदेशक डॉ. शक्ति गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


एम्स सड़क दुर्घटनाओं, गोली से लगी चोटों, विस्फोट से घायल लोगों और किसी भी प्रकार की आपदाओं से पीड़ित लोगों के लिए अनुकरणीय देखभाल प्रदान करेगा। डा. गुप्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर में बढ़ते सड़क हादसों में गंभीर मरीजों की चिकित्सा जरूरतों को एम्स पूरा करेगा। ऐसे गंभीर मामलों में तत्काल उचित इलाज के लिए एम्स में एक हेलीपैड स्थापित किया गया है। 

इससे खासतौर पर सुरक्षाबलों को आपात सेवाओं के लिए चिकित्सा लाभ मिलेगा। उत्कृष्टता के प्रति एम्स जम्मू ने दूसरे चरण में ट्रॉमा साइंसेज में एक समर्पित उत्कृष्टता केंद्र और ट्रॉमाटोलॉजी संस्थान की योजना की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में ट्रॉमा देखभाल को बढ़ाना है। 
विज्ञापन


संस्था का बहु-विषयक दृष्टिकोण, उन्नत नैदानिक उपकरण, सर्जिकल विशेषज्ञता और गहन देखभाल सुविधाएं स्थिरीकरण से पुनर्वास तक व्यापक आघात देखभाल सुनिश्चित करती हैं। विजयपुर में नवनिर्मित एम्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 फरवरी को औपचारिक उद्घाटन प्रस्तावित है। उद्घाटन के बाद एम्स में ओपीडी और लेबोरेटरी सेवाओं के लिए ट्रायल रन किया जाएगा, जिसके बाद ये सेवाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें