एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस में साफ कर दिया है कि कमेटी ने अपना आंदोलन खत्म नहीं किया। जब तक एम्स बनाने को लेकर केंद्र सरकार से लिखित में फॉर्मल आर्डर उन्हें नहीं मिलता है, जनता तब तक आंदोलन को खत्म न समझकर पहले की तरह तैयार रहे। पदाधिकारियों का कहना है कि राजोरी और पुंछ में सोमवार को वह आंदोलन को गति देने के लिए बैठकें करेंगे, जिसमें लोगों को एम्स के लिए होने वाले आंदोलन के लिए तैयार रहने को प्रेरित किया जाएगा।
प्रधान अभिनव शर्मा ने बताया कि जिस दिन सरकार ने उन्हें कॉल की थी, उस दिन उपमुख्यमंत्री मौजूद नहीं थे, तब उनके अड़ने पर उपमुख्यमंत्री आधे घंटे के बाद पहुंचे और उन्होंने पहले दो माह का समय मांगा फिर 20 जुलाई को केंद्र से फॉर्मल आर्डर लाकर देने की बात कही और एम्स जम्मू में ही बनेगा, इस बात का विश्वास दिलाया है, लेकिन उन्होंने जनता को यह बताना चाहा है कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है।
अगले पड़ावों के लिए तैयार रहे और कमेटी के फैसले और कॉल से जुड़े रहे। कमेटी में हर जाति धर्म, वर्ग, व्यापारी, एनजीओ, सोसायटी शामिल हुई हैं। कमेटी आंदोलन के लिए काम कर रही है। गतिविधियों रुकी नहीं जारी है। अन्य पदाधिकारियों ने यह साफ कर दिया है कि उनका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना देना भी नहीं है।