मुख्यमंत्री से मुलाकात करते ओबीसी प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : akhnoor
अखनूर। ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज यूनियन (एआईबीसीयू) के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री बाबू राम पाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग रखी।
प्रतिनिधिमंडल ने मंडल आयोग की सिफारिशों के तहत 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग की और सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी। संवाद