फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में फसल बेच कर किसान खुश, मिले अच्छे दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सरकार की ओर से खोली गई अनाज खरीद मंडियों से किसान काफी खुश हैं। किसानों के अनुसार गेहूं के अच्छे दाम के साथ ही धन भी उनके बैंक खातों में आ रहा है।
विज्ञापन

किसान देस राज, गोपाल दास, बरियाम सिंह, सवर्ण सिंह, दास राम आदि ने बताया कि सरकार की ओर से खोली गई गेहूं खरीद मंडियों से उन्हें काफी लाभ मिला है। व्यापारी उन्हें अपने हिसाब से दाम देते थे। गेहूं की बोरी की काट भी अधिक लेते थे। वही अन्य भी हेराफेरी की जाती थी। किसान को उचित धन नहीं मिलता था। अब ऐसा कुछ नहीं है। मंडी में गेहूं की फसल पहुंच गई तो गेहूं के दाम का धन किसान के बैंक खाते में सीधे पहुंच जाता है। इससे किसानों को अच्छे दाम के साथ व्यापारियों की मनमर्जी से राहत मिली है। किसानों ने सरकार से मांग भी उठाई है कि धान के लिए भी मंडियां लगाई जाएं। उन्होंने मांग की है कि सांबा जिले में कम से कम 6 मंडियां खोली जाएं। ताकि किसानों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें