फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की फसल की कटाई के लिए कंबाइन मशीनें पहुंचना शुरू

विज्ञापन
सांबा क्षेत्र में कंबाईन मशीनो के आने से किसान गेहुं की कटाई मे जुटे - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कोरोना के बचाव के लिए देश भर में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सारे कारोबार ठप हैं। किसान भी काफी चिंतित हैं कि उनकी गेहूं की फसल तैयार है। ऐसे में मजदूर नहीं मिलेगें। मशीनें आने पर भी संशय था। अब क्षेत्र में कंबाइन मशीनों का पहुंचना शुरू हो गया है। इससे किसानों को भी आस बनी है कि उनकी गेहूं की फसल नष्ट होने से बच जाएगी।
विज्ञापन

किसान जनकार सिंह, सुरिंद्र सिंह ने बताया कि जब भी किसानों ने फसल की बिजाई करनी होती है या कटाई का समय होता है तो किसान परेशान हो जाते हैं। गेहूं की फसल की बिजाई के समय भारी बारिश थी, जिससे किसानों की 20 प्रतिशत फसल नहीं लग पाई थी। अब कोरोना वायरस के डर से मजदूरों के नहीं आने से किसान पशोपेश में थे कि उनकी गेहूं की फसल का क्या होगा। अब कंबाइन मशीनों का आना तो शुरू हो गया है, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से किसानों के पास तक नहीं बनाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी टालमटोल की नीति पर चल रहे हैं। जिस पर एक बार फिस से किसान चिंतित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें