फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग की इंफोर्समेंट टीम ने कृषि बीज खाद पेस्टीसाइड दवाइयों की दुकानों पर औचक छापेमारी की कुछ दुकानों से खाद बीज पेस्टिसाइड

विज्ञापन
कृषि विभाग की इंफोर्समेंट टीम ने कृषि बीज खाद पेस्टीसाइड दवाइयों की दुकानों पर औचक छापेमारी की - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र में सोमवार को कृषि विभाग की इंफोर्समेंट टीम ने बीज, खाद, पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान कई दुकानों से सैंपल भी लिए। टीम को सूचना मिली थी कि कई दुकानों पर नकली सामान बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर कश्मीरा सिंह कर रहे थे। उनके साथ विनोद सिंह और अन्य अधिकारी भी थे। इन्होंने सीमावर्ती गांव तक जितने भी बीज खाद पेस्टिसाइड डीलर हैं, उन दुकानों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस जांचे। कुछ दुकानों से खाद पेस्टिसाइड दवाइयाें और बीजो के सैंपल भी लिए। इंस्पेक्टर कश्मीरा सिंह ने बताया कि कृषि निदेशक केके शर्मा के निर्देश के बाद हमारी टीम जहां-जहां भी कृषि केंद्र खाद विक्रेता बीज की दुकानें हैं। हम वहां जाकर उनके लाइसेंस चेक कर रहे हैं। वहां से दवाइयां खाद बीज इनके सैंपल भी उठा रहे हैं। ताकि यह देखा जा सके कि इनकी गुणवत्ता क्या है। वहीं हमने सभी खाद विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे खाद की रेट लिस्ट लगाएं और जो भी इसका पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हमने दुकानदारों को भी निर्देश दिए हैं कि वह उच्च गुणवत्ता के बीज और पेस्टिसाइड दवाइयां किसानों को उपलब्ध कराएं। जो भी इन कृषि निर्देशों का पालन नहीं करेगा, हम उस पर विभागीय कार्रवाई करेंगे। लगातार हम जम्मू जिले के हर जगह इस तरह की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें