पूर्व मंत्री से मुलाकात के दौरान उपलस्थित लोग।
अखनूर। मंडल रायपुर दोमाना की पंचायत सोबका व नगरोटा के मंडल मथवार की पंचायत गोरडा के शिष्टमंडल ने मंडल अध्यक्ष मथवार काली दास वर्मा व सरपंच पंचायत सोबका जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से मिले। इस दौरान पंचायत में आ रही समस्याओं के बारे अवगत कराया। शाम लाल शर्मा ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से बात कर शीघ्र हल करने को कहा। सदस्यों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर अनुसूचित जाति मंडल मथवार के अध्यक्ष संतोष कुमार, नायब सरपंच वरिंदर कुमार, नायब सरपंच परवीन कुमार, सूबेदार परस राम आदि उपस्थित रहे। संवाद