फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीएम किसान सम्मान निधि से नहीं जुड़ पाए 12 लाख से ज्यादा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
- 22वीं किस्त हो चुकी है जारी, आठ लाख किसान ही हैं प्रदेश में पंजीकृत
विज्ञापन

- कृषि विभाग अब शुरू करेगा जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है लेकिन जम्मू-कश्मीर में 12 लाख किसान ऐसे हैं जो अत तक इस योजना से नहीं जुड़ पाए हैं। मौजूदा समय में प्रदेशभर से आठ लाख किसान ही पंजीकृत हैं जबकि कृषि विभाग के रिकाॅर्ड में किसानों की संख्या 20 लाख है।
विभाग के अनुसार शेष बचे किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाएंगे। ग्रामीण स्तर पर किसानों को जानकारी दी जाएगी। इनमें पंजीकरण कर संख्या को बढ़ाया जाएगा। उन किसानों को ही शामिल किया जाएगा जिनकी आय 10 हजार (प्रति माह) से कम है। नौकरीपेशा किसानों को इस दायरे में नहीं लाया जाएगा। पीएम किसान निधि से मिलने वाली किस्त से किसान जरूरत को पूरा कर सकते हैं और खेती को बढ़ावा दे सकते हैं। प्रति किसान छह हजार रुपये (प्रति वर्ष) मिलते हैं। राशि को तीन किस्तों में जारी किया जाता है। अप्रैल, अगस्त और दिसंबर में राशि जारी होती है। सबसे ज्यादा लाभ गरीब परिवारों को होता है। किसान बिजाई के दौरान इस राशि का प्रयोग खेती में बीज खरीद और अन्य कामों के लिए कर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ आठ लाख किसान ले रहे हैं। शेष बचे किसानों को भी योजना से जोड़ा जाएगा। इसके बारे में किसानों को जागरूक किया जाएगा।
- अनिल गुप्ता, निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें