फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसानों को 10 टन गेहूं का बीज मुफ्त बांटा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। धान की कटाई के बाद अब गेहूं की फसल बीजने की तैयारी चल रही है। कुल एक लाख हेक्टेयर में फसल बीजी जानी है। 10 टन गेहूं का बीज मुफ्त बांटा जाएगा। इससे पहले किसानों को दाल व तिलहन का बीज मुहैया करवाया जा चुका है।
विज्ञापन

26 अगस्त को हुई भारी बारिश से खेती प्रभावित हुई थी। खेतों में मलबा भरने से धान की फसल बर्बाद हो गई। इस कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया था। अब कृषि विभाग की ओर से राहत दी जा रही है।
कुल दस जिलों में 10 टन बीज मुहैया करवाया जाएगा। इसके अलावा जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर सहित अन्य जिलों में दालों की खेती हो सकेगी। किसान कृषि विभाग के स्टोर, भंडारण से बीज ले सकते हैं। इससे कुल छह लाख से ज्यादा किसान लाभान्वित होंगे। इस बार डेढ़ लाख हेक्टेयर की जगह एक लाख हेक्टेयर में ही खेती की संभावना है। 43 हजार हेक्टेयर भूमि में मलबा भरा पड़ा है। अब मुआवजा मिलने के बाद खेतों को खेती योग्य बनाया जाना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें