फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश, भूस्खलन से 3,500 हेक्टेयर में फसल तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से खेतों को भारी नुकसान हुआ है। जम्मू संभाग में अब तक 3,500 हेक्टेयर भूमि में खेती तबाह हुई है। मौजूदा समय में धान और मक्की की खेती है। मक्की को 40 करोड़ तो धान की फसल को 90 करोड़ रुपये के आसपास नुकसान हुआ है। आने वाले दिनों में बारिश जारी रहती है तो नुकसान बढ़ सकता है।
विज्ञापन

इस साल एक जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक नुकसान 1800 हेक्टेयर में हुआ था। 19 जुलाई से लेकर 19 अगस्त तक नुकसान 3500 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। यह खुलासा कृषि विभाग की ओर से निदेशालय को रिपोर्ट गई रिपोर्ट से हुआ है। किश्तवाड़ और रामबन जिले में शत-प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। यहां धान, मक्की, सब्जियों की खेती प्रभावित हुई है। पुंछ, कठुआ और सांबा में औसतन 50 से 80 फीसदी तक नुकसान का अनुमान है।
किश्तवाड़, राजोरी, पुंछ और डोडा में बादल फटे हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है। इससे भी खेती को नुकसान पहुंचा है। मैदानी इलाकों में बारिश का पानी रुकने से भी पैदावार प्रभावित हुई है। संभाग मेें करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर में खेती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें