फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की फसल पर उमस का साया, किसान मांग रहे बारिश की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। भले ही समय समय पर हुई बारिश ने इस बार धान फसल को बंपर फसल की श्रेणी में पहुंचा दिया है। मगर फिर भी किसानों के चेहरों पर अभी भी चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं। इसका मुख्य कारण मौजूदा समय में भी उमस को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

देव राज, भूषण सिंह, मंजीत सिंह, बाबू राम, बचन लाल व देस राज आदि किसानों ने कहा कि इस बार समय-समय पर जरूरत के अनुसार बारिश होती रही। जो धान फसल के लिए वरदान सिद्ध हुई और इसको अंतिम पड़ाव तक भी पहुंचा दिया, जिससे लगा कि इस बार जरूर बंपर फसल मिलने की उम्मीद है। मगर बीते करीब दो सप्ताह से गर्म लू व उमस ने इस फसल को अपनी चपेट में लेकर सुखाना शुरू कर दिया।
कहा कि इस समय खास तौर से विश्व विख्यात बासमती अपने अंतिम पड़ाव पर है, जिसे हफ्ते में कम से कम दो दफा सींचना जरूरी है। अगर दो तीन दिन तक इसको सींचा नहीं जाता तो उमस और गर्म लू अपनी चपेट में लेकर इस फसल को सुखा देगी, जिससे बंपर फसल तो दूर आम फसल से भी करीब 50 प्रतिशत उत्पादन में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अपनी बंपर फसल को अंतिम पड़ाव तक पहुंचाने के लिए बारिश की दुआ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें