फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मक्की की बिजाई में जुटने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कंडी क्षेत्र बगुना, सुचानी, कमीला, नगरोटा, वदवाल, थलोडी के किसान बुधवार को हुई बारिश से काफी खुश नजर आए हैं। क्योंकि कुछ दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से उनके चेहरों पर खुशी दिख रही है। किसानों ने बताया कि इस बारिश से हमने मक्की की बिजाई शुरू कर दी है। क्योंकि गेहूं की कटाई के बाद हम लोगों को बारिश का इंतजार था, लेकिन बारिश से हम लोगों ने मक्की की बिजाई शुरू कर दी है, जिससे हम किसानों को काफी लाभ होगा। क्योंकि समय पर बारिश पड़ने से हम लोगों ने बिजाई भी समय पर शुरू कर दी है। क्योंकि कंडी क्षेत्र के लोगों को मात्र बारिश पर ही निर्भर होना पड़ता है। क्योंकि वहां पर नहरी पानी की कोई सुविधा न होने के कारण हम लोगों को बारिश के पानी पर निर्भर होना पड़ता है, लेकिन जो बारिश हुई है इससे क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ हुआ है। संवाद
विज्ञापन

------------
बारिश और तेज हवा से छह घंटे गुल रही बिजली
रामगढ़। सीमावर्ती क्षेत्र में सुबह हुई बारिश और तेज हवा से छह घंटे बिजली गुल रही। वहीं गांव के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का काम भी छह घंटे बंद रहा। दुकानदार बलवंत चौधरी, शाम चौधरी, कमल सिंह रंधावा, पवन कुमार ने कहा कि बिजली विभाग को चाहिए कि बरसात शुरू होने से पहले ही ढीली तारों को ठीक करे। ताकि बिजली बंद न हो। संवाद
------------
हल्की बारिश से फिर हुई मूंग मॉश की फसल खराब
अरनिया। चार दिन बाद हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर किसानों को चिंता में डाल दिया। किसानों के अनुसार मात्र चार दिन पहले हुई बारिश से खराब हुई मूंग, मॉश की फसल का जख्म अभी भुला भी नहीं पाए थे कि बुधवार को फिर बारिश होने से यह दोनों फसलें भीगने से खराब हो गई। हालांकि सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब घने काले बादलों का जमावड़ा शुरू हुआ तो उस समय ज्यादातर किसान इन दोनों फसलों को समेटने के लिए खेतों में ही थे, जिनमें कई किसान निकाले गए मूंग, मॉश की फसल को अफरातफरी में जल्दी-जल्दी साफ करने में जुटे थे, जबकि कुछ बादलों का रुख देख कर काटी गई फसल को इकट्ठा कर ऊपर तिरपाल डाल कर ढकने के प्रयास में जुटे थे, मगर फिर भी तेज आंधी और बारिश से नहीं बचा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें