फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग की लॉ एनफोर्समेंट ने पेस्टिसाइड, बीज और खाद विक्रेताओं के जहां पर छापामारा

विज्ञापन
बिश्नाह में बीज व कीटनाशक दवा की दुकान में जांच करते कृषि विभाग लॉ इनफोर्समेंट के अधिकारी।
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे और आसपास के गांव में कृषि लॉ एनफोर्समेंट की टीम ने शुक्रवार को पेस्टिसाइड, बीज और खाद विक्र्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर हर्ष परोच और उनके साथ पवन सिंह और अन्य ने किया। इन्होंने कस्बे और आसपास के गांव में जितनी भी पेस्टिसाइड, बीज और खाद विक्रेता की दुकानों पर उच्च गुणवत्ता, रेट लिस्ट की जांच की। इन दुकानों से सैंपल भी उठाए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हर्ष परोच ने कहा कि असिस्टेंट लॉ एनफोर्समेंट डायरेक्टर एएच सलारिया के निर्देश के अनुसार लॉ एनफोर्समेंट की टीम जितनी भी खाद पेस्टिसाइड और बीज विक्रेताओं की दुकानें हैं इन पर क्या यह दुकानदार उच्च गुणवत्ता के बीज बेच रहे हैं। दवाइयां अच्छी किस्म की हैं। दवाइयों में गुणवत्ता है कि नहीं। क्या खाद तय रेट पर किसानों को दी जा रही है, और कोरोना के चलते इन केंद्रों पर सामाजिक दूरी का पालन और दुकानदार मास्क पहनकर बैठे हैं या नहीं, यह सब जरूरी निर्देश दुकानदारों को दिए गए हैं। इस तरह की कार्रवाई लॉ एनफोर्समेंट की टीम लगातार करती रहेगी ताकि इन सब चीजों का पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें