प्रदेश में फसलों की 21 नई किस्में लांच
किसानों को मिलेगा लाभ, आय में होगा इजाफा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस एंड टेक्नालाजी कश्मीर ने राज्य सीड सब कमेटी ने मंगलवार को बिजाई के लिए अलग-अलग फसलों की 21 नई किस्में लांच की हैं। इस मौके पर कृषि विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसमें 12 स्कास्टके, जबकि नौ स्कास्ट जम्मू की शामिल हैं।
बैठक में प्रत्येक फसल की विशेषताओं, थ्रेसिंग क्षमता, फसल की परिपक्वता, उपज, रोग प्रतिरोधक क्षमता पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि ऐसी किस्में तैयार हो, इनका किसानों को लाभ हो और आय बढ़े। इस दौरान संकलित दस्तावेजों का विमोचन किया। इस मौके पर वीसी स्कास्ट के डॉ. नजीर अहमद गनेई, वीसी जम्मू डॉ. जेपी शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये हैं नई किस्में
स्कास्टके : 12 बरायटी में स्कास्ट राइस में एसकेयूए-485, एसकेडब्ल्यू-356, केसर में एसडी1-13, डीएमआरएच-1417, राजमाह में एसकेएयूडब्ल्यूबी -1634 और एसकेएयू डब्लयूबी-341, रससों में केजीएस-32, काबुली चना में एसकेययू-डब्ल्यूसीकेपी-101), मिर्च में एसकेएसी-1162 और एलकेसी-1), बैंगन में एसकेयूटीबीएच-1 और सोयाबीन में एसकेएयू-डब्ल्यूएसबी-101 शामिल हैं।
स्कास्ट जम्मू: गेहूं में जेएयूडब्ल्यू-672), मक्का में एसजेपीसी-01, रेपसीड और सरसों-राया में जेएम 13-5, गोवी सरसो में जेजीएस 12-3, मंगू में जेएयूएम-0936), राजमाह में बीआर-39, अखरोट में एसजेपीडब्लयू-1 और जेडब्ल्यूएसपी शामिल हैं।