जम्मू। कृषि उत्पादन विभाग के प्रधान सचिव नवीन चौधरी ने कहा कि किसान अपनी उपज को सर्वोत्तम कीमतों पर बेच सकेंगे। ई मार्केटिंग सुविधा सुनिश्चित करने को किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू होंगे। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
कृषि उत्पादन विभाग ने उन स्थानों को अधिसूचित करने की अनुमति दी थी, जहां किसान अपनी उपज को बिना किसी मध्यस्थ हस्तक्षेप के विपणन के लिए ला सकते हैं। दिशानिर्देश में कहा गया है कि उत्पादन क्षेत्रों की निकटता में संग्रह या एकत्रीकरण केंद्र संबंधित बाजार प्रशासनिक समितियों द्वारा पंजीकृत होने के बाद किसी व्यक्ति द्वारा स्थापित किया जा सकता है। व्यक्ति को दिशानिर्देश का पालन करना होगा। विशेष रूप से आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत किसी भी प्रकार की जमाखोरी से बचना होगा। प्रिंसिपल मार्केट यार्ड, सब-मार्केट यार्ड, मार्केट सब-यार्ड और प्राइवेट मार्केट यार्ड के बाहर भी सीधे थोक खरीदारी हो सकेगी। मार्केट एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी इस तरह की खरीदारी की जगह को बिना किसी स्थायी ढांचे की स्थापना के डायरेक्ट मार्केटिंग के लिए कलेक्शन सेंटर घोषित कर सकती है। बाजार प्रशासनिक समितियों को सरकारी आदेश के आधार पर अधिकृत किया गया है। पंजीकृत प्रत्यक्ष विपणन किसानों से किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी लेने के लिए और ऐसे थोक खरीद, बिक्री के कामकाज की निगरानी भी की जाएगी।