फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः अनतंनाग बना हॉटस्पॉट, अब तक 78 पुलिसकर्मी मिले संक्रमित

Wed, 20 May 2020 09:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर का अनंतनाग जिला कोरोना मरीजों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। स्थानीय पुलिस लाइन में तैनात 78 पुलिस कर्मी कोराना संक्रमित मिले हैं जो जिले में अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों का एक तिहाई हैं। 

विज्ञापन


जिले के अधिकारी पुलिस कर्मियों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर रहे हैं लेकिन इन पुलिस कर्मियों के अलग-अलग जगह तैनात होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिण कश्मीर का अनंतनाग मध्य अप्रैल तक कोविज-19 मुक्त था। जिले में कोविड-19 का पहला मामला 15 अप्रैल को सामने आया था। केंद्र शासित प्रदेश में हालांकि जिले में अब सबसे अधिक 247 मामले हैं और चार लोगों की इससे जान जा चुकी है। 

अधिकारियों ने कहा, डीपीएल में पहले पुलिस कर्मी के संक्रमित पाए जाने के बाद ही उसके सम्पर्क में आए लोगों की जांच की गई, जिनमें से 18 संक्रमित पाए गए। इसके बाद सम्पर्क में आए अन्य लोगों की पहचान करने के बाद 55 और कर्मी वायरस से संक्रमित पाए गए और अब कुल 78 पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से आईआरपी के 55 और जिला पुलिस के 23 कर्मी हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घाटी के अन्य इलाकों में कुछ अन्य पुलिस कर्मी भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं लेकिन डीपीएल में अचानक मामले बढ़ने से पुलिस कर्मियों के बीच तनाव पैदा हो गया है। 

कानून-व्यवस्था नहीं होगी प्रभावित
अधिकारियों ने कहा, यह चिंता का कारण इसलिए भी है क्योंकि संक्रमित पाए गए कई पुलिस कर्मी मेस और पुलिस के दरवाजों पर तैनाथ थे। अधिकारियों ने बताया कि इससे कानून एवं व्यवस्था कायम करने में कोई मुश्किल नहीं आएगी क्योंकि अधिकतर मामले सशस्त्र पुलिस की एक बटालियन से हैं।

संक्रमित पुलिस वाले क्वारंटीन सेंटर में
पॉजिटिव पाए गए पुलिस कर्मियों को एक कवारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। अब तक 250 से अधिक पुलिस कर्मियों का परीक्षण किया गया है, जबकि एक आक्रामक संपर्क ट्रेसिंग अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें