बिलावर उपमंडल में पिछले सप्ताह हुई जोरदार बारिश के बाद जमीन में काफी नमी हो गई है, जिसके चलते किसान इन दिनों खेतों में बुवाई करते हुए नजर आ रहे हैं। किसान प्रीतम सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह हुई बारिश से खेतों में काफी नमी आ गई है। इस समय धान की पनीरी लगाने का सही समय है।
किसान पवन कुमार ने कहा कि उन्होंने धान की पनीरी लगाने के काम को निपटा दिया है। अब खेतों में बुवाई करेंगे। कई गांवों में किसान इन दिनों मक्की की फसल लगाने में जुटे हैं। किसान दुनी चंद ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर वह मक्की की फसल को लगाने के काम को पूरा कर लेंगे। बता दें कि दूरदराज के पहाड़ी इलाकों के किसान आज भी बैलों के जरिये खेत जोत कर बुवाई करते हैं, क्योंकि दूरदराज के क्षेत्रों में कृषि संसाधन नहीं पहुंच पाते हैं। संवाद