फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की आस के बीच किसानों ने शुरू की धान की रोपाई

विज्ञापन
परगवाल में किसान धान की रोपाई करते हुये
विज्ञापन
परगवाल। कई दिनों से अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे सीमा क्षेत्र परगवाल के किसानों ने क्षेत्र में पड़ रही गर्मी के बीच धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि वह काफी दिनों से अच्छी बारिश के इंतजार में थे, लेकिन मौसम की बेरुखी और धान की फसल लगाने का समय निकलता देख उन्होंने रोपाई का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हालांकि कुछ किसान, अभी अच्छी बारिश के इंतजार में हैं, जिसके बाद वह रोपाई का काम शुरू करने के मूड में हैं। स्थानीय किसान रंजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच धान की रोपाई आसान नहीं है, लेकिन उनकी धान की पनीरी इस समय तैयार है। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वह बारिश का इंतजार न कर धान की फसल लगाना शुरू कर दिया है।
बादल घिरते देख किसानों के चेहरे खिले
रामगढ़। क्षेत्र में बुधवार शाम से ठंडी हवा के साथ बादल छा गए। इसे देख क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिले। किसानों को इस समय बारिश के पानी की जरूरत है। वहीं आम जनता ने गर्मी से राहत की सांस ली। किसान नेता मोहन सिंह भट्टी पूर्व सरपंच ओमप्रकाश चौधरी, नरसी चौधरी, पंच कर्नल सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र में इस समय बारिश की बहुत जरूरत है। जब तक अच्छी बारिश न हुई तब तक हमारे खेतों में धान की रोपाई अच्छी तरह से नहीं हो सकती है। हमारी भगवान से यही प्रार्थना है कि हमारे क्षेत्र में अच्छी बारिश हो, ताकि हम धान की रोपाई शुरू कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें