फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने की धान खरीद केंद्र खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव मट्टू में शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पंचायत मट्टू के किसान व पूर्व सरपंच राकेश कुमार ने की। किसानों ने दो साल से खौड (मट्टू) में बंद पड़े सरकारी फसल खरीद केंद्र को फिर से खोलने की मांग उठाई।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए ज्यौड़ियां जाना पड़ता है। जो खौड़ के सीमावर्ती गांवों से 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। वहां से किसानों को फसल खरीद केंद्र तक ले जाने में परेशानियां आती हैं। इसलिए खौड़ मट्टू के ख़रीद केंद्र को फिर से खोला जाए। किसानों ने एलजी से मांग करते हुए कहा कि धान की फसल कुछ दिन तक तैयार हो जाएगी। खरीद केंद्र समय रहते खोला जाए ताकि हम लोग स्थानीय व्यापारियों से ठगी का शिकार न हों। इस मौके पर नायब सरपंच कुलबीर सिंह चौधरी, किसान कुलदीप सिंह, रामेश चौधरी, शमशेर सिंह, सिकंदर सिंह आदि उपस्थित रहेे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें