फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के डर सेफसल समेटने में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। कोरोना महामारी के बीच सीमा क्षेत्र परगवाल के किसान मौजूदा समय में गेहूं की कटाई में जुटे हैं। प्रवासी श्रमिकों के क्षेत्र में न पहुंचने से ज्यादातर किसान कंबाइन मशीन से ही फसल की कटाई करा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मशीनों से कटाई में उनको पैसों की बचत के साथ-साथ समय की भी बचत होती है। भले ही किसानों को अपने मवेशियों के भूसे के लिए अलग से पैसे खर्च करने पड़ रहे हों, लेकिन इसके बावजूद भी ज्यादातर किसान मशीनों से ही कटाई करा रहे हैं। स्थानीय किसान रमेश सिंह का कहना है कि मौसम खराब होने से पहले वह अपनी फसल को समेटने में जुटे हैं। बारिश होने से फसल को नुकसान होने का डर बना रहता है। इस पर किसान जोनी का कहना है कि जिस तरह फसल को आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, इससे वह अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं और जल्द से जल्द मशीनों से कटाई करा कर फसल को समेटना चाहते हैं। वहीं, क्षेत्र में पिछले शनिवार को कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल समेत खुद कंबाइन मशीन भी आग की चपेट में आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें