फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसानों को नहीं मिल रही खाद, कैसे करें फसल की देखभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। छंब के किसानों को गेहूं की फसल में छिड़काव करने के लिये खाद नहीं मिल रही है। इस कारण किसान काफी परेशान हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल को खाद का छिड़काव करने का समय निकलता जा रहा है। हमें खाद नहीं मिल रही है।
इस बारे में अपनी परेशानी बताते हुए पलांवाला क्षेत्र के किसान व नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के जोनल वाइस प्रधान मास्टर बलदेव सिंह भाऊ ने बताया कि क्षेत्र का किसान बहुत परेशान है। क्योंकि जब से भाजपा ने देश की कमान संभाली है, तब से हमें न बीज समय पर मिल रहा है और न ही खाद। पिछले दिनों ही जब गेहूं की फसल को बीजने का समय था, तो हमें न ही बीज समय पर मिला न ही डीएपी खाद और अब भी वही हाल है। अब हमें खाद नहीं मिल रही है। खाद के छिड़काव का समय निकलता जा रहा है। किसान खाद के लिए भटक रहा है। एक तरफ केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के जुमले दिखा रही है, लेकिन अगर जमीनी स्तर पर हम किसान लोगों का हाल देखा जाए, तो बहुत ही परेशान हैं। न ही नहरों-नालों की सफाई समय पर होती है और न ही खाद बीज समय पर मिलता। ऐसे कैसे किसान खेतीबाड़ी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नसीब सिंह, तिलक राज तथा वरेयाम सिंह ने बताया कि हम लोग कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं। हमें खाद नहीं मिल रही है। बारिश भी हो रही है अब फसल को खाद की जरूरत है, लेकिन नहीं मिल रही है। हम परेशान हो गये हैं। हमें जल्द खाद उपलब्ध कराई जाए। किसानों ने रोष जताते हुए बताया कि अगर जल्द खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, तो क्षेत्र का किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें