फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि उत्पादों को बड़े महानगरों में बेचने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में कृषि निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे किसानों और बागवानों को लाभ मिलेगा। यह बात कृषि उत्पादन और किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव नवीन चौधरी ने सोमवार को एग्रीकल्चर एंड प्रोसिड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथारिटी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही। उन्होंने प्रदेश में कृषि-निर्यात को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। हवाई मार्ग से कृषि उत्पादों के निर्यात पर चर्चा करते हुए प्रधान सचिव ने जम्मू और श्रीनगर के हवाई अड्डों की एयर कार्गो क्षमता बढ़ाने को कहा, ताकि हवाई अड्डों से विभिन्न घरेलू गंतव्यों तक कार्गो संचालन शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि शुरू में कार्गो उड़ानों को सप्ताह में एक बार या महीने में एक बार जम्मू से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता या चेन्नई जैसे महानगरीय शहरों में घरेलू स्तर पर संचालित किया जा सकता है। इससे जेएंडके से घरेलू और साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपज बेची जा सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखरोट, केसर, चावल, सेब, बादाम और अन्य ताजे फलों और सब्जियों को बढ़ावा दिया जा सकता है। स्थानीय उपज की गुणवत्ता को पंजीकृत करने और जांच करने के लिए एग्री सर्टिफिकेशन बॉडी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी बीज की गुणवत्ता प्रमाणित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें