फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल और पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
तरविंद्र सिंह व हरमीत कौर। फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू। एडवोकेट जनरल के साथ तैनात स्पेशल ग्रेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी की घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव घर में अलग-अलग कमरों में फंदे से लटकते हुए मिले। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना का पता सोमवार सुबह चला, जब दरवाजा खोला गया। मृतकों की पहचान तरविंद्र सिंह और हरमीत कौर निवासी अप्पर गाडीगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद कांस्टेबल काफी तनाव में था। पत्नी भी उससे बात नहीं कर रही थी। इसके बाद दोनों ने फंदा लगा लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सिद्दड़ा में व्यक्ति ने फंदा लगा जान दी
जम्मू। सिद्दड़ा इलाके में एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम कुमार निवासी बजालता के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने सुबह देखा तो दरवाजा बंद था। न खुलने पर तोड़ा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें