फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के विरोध बंद रहा मेटाडोर संचालन

विज्ञापन
agitation - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बे से बाड़ी ब्राह्मणा जाने वाली मेटाडोर के मालिकों ने मंगलवार को संचालन बंद रखा। क्योंकि सरोर टोल प्लाजा पर लगने वाले टोल टैक्स से परेशान हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ विरोध जताया। साथ ही पटली मोड टोल प्लाजा को तत्काल बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

इनका कहना था कि हम लोगों को टैक्स देना पड़ रहा है और रोटी के लाले पड़ रहे हैं। भाजपा नेता पूर्व मंत्री और पंचों सरपंचों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया है कि लोगों ने पंचों सरपंचों को वोट इसलिए दिए कि अगर हमारे ऊपर कोई परेशान आती है तो हल करेंगे। मगर इनका इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस कारण लोगों को खुद ही टोल प्लाजा के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इन लोगों को जनता की कोई फिक्र नहीं है। इस कारण लोगों में पंचो सरपंचों और राजनीतिक लोगों के खिलाफ रोष है। भाजपा के झांसे में आकर राज्य की जनता ने सांसद जुगल किशोर शर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह को वोट दिया और उसके बदले हमें टोल प्लाजा का तोहफा दिया गया। तीन माह से टोल प्लाजा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है ट्रांसपोर्ट बंद होने से लाखों लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन सरकार चुप्पी साधे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें