फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

127 वीं बार साइकिल से जा रहे वैष्णो देवी के दर्शन करने

विज्ञापन
culture - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
विजयपुर। पंजाब के बठिंडा के रहने वाले राजेंदर गुप्ता 127 वीं बार श्री माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे हैं। मंगलवार को लोगों ने विजयपुर में उनका स्वागत किया। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह 31 वर्ष से साइकिल से माता वैष्णो देवी की 126 बार दर्शन कर चुके है। उन्होंने बताया कि अपनी जिंदगी में धार्मिक यात्रा की शुरुआत साइकिल पर ही की। आज तक 5 लाख 67 हजार किलोमीटर यात्रा साइकिल से पूरी कर चुके हैं और 16 बार श्री अमरनाथ बर्फानी के दर्शन कर चुके है। राजेंद्र ने बताया कि इससे पहले कांगड़ा, चिंतपूर्णी, चामुंडा देवी, ज्वाला जी, मनसा देवी, नैना देवी गोमुख गंगोत्री आदि कई मंदिरों की यात्रा कर चुके हैं और राज्य में अमन शांति का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरा उद्देश्य गिन्नी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें