फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर की पिटाई पर डीजीपी आवास के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सतवारी क्षेत्र में किन्नरों की लड़ाई में पुलिस की कार्रवाई न होने पर किन्नर भड़क गए। किन्नरों ने बिक्रम चौक स्थित डीजीपी आवास के बाहर रास्ता बंद कर दिया और प्रदर्शन किया। इससे पहले कि मामला बढ़ता, गांधी नगर के डीएसपी मौके पर पहुंचे और उन्हें शांत किया। आश्वासन दिया कि पुलिस की तरफ से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सतवारी क्षेत्र में किन्नरों के दो ग्रुप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उनमें मारपीट हुई। एक ग्रुप ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। इस ग्रुप का कहना है कि दूसरा ग्रुप अवैध रूप से काम कर रहा है। वह जम्मू का भी ग्रुप नहीं है। उक्त ग्रुप के लोगों ने हमसे मारपीट की है, लेकिन सतवारी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए वह गुस्सा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। डीजीपी आवास के बाहर किन्नरों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे डीएसपी राम सिंह ने कहा कि दो ग्रुपों की आपस में मारपीट की घटना हुई थी। उनका जो भी मामला था, उसे सुलझा लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें