संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी ने सिंचाई विभाग के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। यूथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए शिव सैनिकों ने कहा कि नहर में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। इसके चलते कई प्रकार कि बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है।
चौधरी ने कहा कि सिंचाई विभाग में लाखों रुपये नहर की सफाई के लिए आते हैं, फिर भी नहर कि सफाई नहीं होती। हर वर्ष सफाई के नाम पर जेसीबी चलाकर फोटो खींची जाती है, और विभाग को भेज दी जाती है। इसके चलते लाखों का घोटाला किया जाता है। नहर की सफाई नहीं होने के चलते नहर का पानी कई बार सड़कों पर बहता है, किसान को इसका पानी सिंचाई के लिए नसीब ही नहीं होता। चौधरी ने कहा कि सफाई के नाम पर सिर्फ लीपापोती ही की जाती है। इसके चलते नहरों का पानी किसानों तक नहीं पहुंचता किसानों के खेतों में पहुंचती है, तो सिर्फ गंदगी। चौधरी ने कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों को चाहिए कि नहर कि सफाई अच्छी तरह से करवाई जाए। ताकि किसानों तक नहर का पानी पहुंच सके। उन्होंने कहा कि अगर विभाग द्वारा जल्द नहर कि सफाई नहीं करवाई गई तो शिवसेना उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएगी।
प्रदर्शन में भारत भूषण, सोनू कुमार, संजीव कुमार, विकास कुमार, रामपाल राहुल कुमार, शंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहन लाल, सुनील कुमार, जसपाल, सुनीता देवी, सोनी चौधरी, रीना देवी, तृप्ता देवी, रिपी देवी, सुषमा देवी, मधुबाला, गारो देवी, सुमन देवी, मनीषा देवी, अंजू बाला, रानी देवी, नीलम देवी, मंजू देवी शामिल रहे।