सांबा। नगर परिषद के पार्षदों ने सोमवार को नप अध्यक्ष पवन कोहली व उपाध्यक्ष रजनी संब्याल की देखरेख में नप कार्यालय के बाहर धरना दिया व हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
पवन कोहली ने कहा कि गत दिनों सांबा नप को पेश आ रही समस्याओं की जानकारी देने के लिए वह लोकल बॉडी निदेशक से मुलाकात करने जम्मु कार्यालय पहुंचे। अभी उन्होंने अपनी समस्याएं उठानी थीं, इससे पहले ही निदेशक ने उनके साथ गलत व्यवहर किया, जिसे वह सहन नहीं करेंगे। इसको लेकर सभी पार्षद हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने मांग उठाई है कि लोकल बॉडी निदेशक को शीघ्र स्थानांतरित किया जाए। इस बाबत उन्होंने एलजी को भी पत्र भेजा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक लोकल बॉडी निदेशक का तबादला नहीं किया जाता वह हड़ताल पर ही रहेंगे।
इस अवसर पर इंदु जमवाल, विनोद सिंह, राज सिंह, उत्तम चंद व अन्य पार्षद मौजूद रहे।