फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। कस्बे के जतबाल में शराब की दुकान खोले जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने रविवार को धरना दिया। साथ ही प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों के अनुसार सरकार युवाओं को रोजगार तो दे नहीं सकी है, अब नशे में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। इसका वह कड़ा विरोध करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जतबाल क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया गया तो क्षेत्र के लोग जन आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन में सरपंच अजीत शर्मा, पंच नेहरू लाल, गणेश शर्मा, नायब सरपंच किशोर शर्मा, पंच आरती शर्मा, रेणु बाला, नरेश कुमार, सुरिंदर कुमार, आशा रानी, उषा रानी, पंच डिंपल शर्मा, शाम लाल, प्रिया शर्मा व महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें