परगवाल में बच्चों के साथ, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी मदन लाल शर्मा
परगवाल। जोन ज्यौड़ियां के अंतर्गत परगवाल में शुक्रवार को क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी मदन लाल शर्मा ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। शिक्षकों व कर्मचारियों को उचित निर्देश जारी कर सरकारी स्कूलों में हाजिरी बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों की साफ सफाई की तरफ भी ध्यान देने को कहा। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि करोना के चलते ऑफलाइन पढ़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि यह समय चुनौतियों से भरा है, जिसमें शिक्षकों विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी मेहनत करनी होगी, ताकि विद्यार्थियों का परिणाम बेहतर आए। संवाद
कैप्शन 1
परगवाल में बच्चों के साथ, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी मदन लाल शर्मा