फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएससी व एसएसबी से पद वापस लेने पर पैंथर्स पार्टी ने जताया एतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन और सर्विस सेलेक्शन बोर्ड से 31 अक्टूबर 2019 से पहले रेफर किए गए पदों को वापस लेने के फैसले पर राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस, पैंथर्स समेत, अपनी पार्टी ने मामले को उठाते हुए इसे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करार दिया है।
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने कहा कि कई अभ्यर्थी हैैं, जिनकी लिखित परीक्षा हो चुकी है, लेकिन साक्षात्कार नहीं हुए हैैं। कई की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में थी। कुछ के मामले में न्यायालयों में विचाराधीन हैं। गत दिवस सामान्य प्रशासनिक विभाग ने पब्लिक सर्विस कमीशन और सर्विस सेलेक्शन बोर्ड को पत्र लिखकर कहा था कि 31 अक्टूबर 2019 से पहले रेफर किए गए उन पदों को वापस कर दिया जाए, जिनका अभी तक चयन नहीं किया गया है। जो नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक और धक्का है।
कुंडल ने कहा कि यह सरकार का एकतरफा फैसला है। इससे बेरोजगार युवाओं का भविष्य अंधेरे में जाएगा। सरकार को अपने फैसले पर गौर करना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में पहले से ही काफी बेरोजगारी है। कई युवाओं ने आवेदन किया है और अब वह क्या फिर से आवेदन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि जम्मू-कश्मीर में नौकरशाह सरकार को गुमराह कर रहे हैं, जिन्हें बेरोजगारी की जमीनी सतह की जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यही नौकरशाह जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव नहीं चाहते। कई उम्मीदवार नौकरी की आयु सीमा को पार कर चुके हैं। उनके लिए बहुत मुश्किल हो जाएगी। कुंडल ने कहा की सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार के इस फैसले का पार्टी विरोध करती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों के हितों को फायदा पहुंचाने के लिए ही इस तरह के फैसले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें