सांबा। कस्बे की म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर सोमवार को काउंसिल प्रशासक के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उनका कहना था कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। हालांकि रविवार को भी आधा दिन उन्हें ड्यूटी पर बुलाया जाता है।
ऐसे में उन्होंने मांग उठाई थी कि उन्हें डेढ़ दिन का अतिरिक्त वेेतन दिया जाए, लेकिन उनकी मांग को आज तक पूरा नहीं किया गया है। कस्बे में वार्ड में वृद्धि तो की गई है, लेकिन कर्मचारियों की संख्या पहले जैसी ही है। ऐसे में उन्हें कई गुणा अधिक काम कराया जाता है। उन्होंने मांग उठाई है कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए व उन्हें बकाया वेतन दिया जाए, अन्यथा वह सड़कों पर आ जाएंगे।