फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडली बेटी योजना के फार्म जमा करने के लिए भटक रहे आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। केंद्र सरकार की तरफ से लाडली बेटी योजना के तहत बेटियों को अनेक लाभ देने घोषणा की प्रक्रिया में सोमवार को सीडीपीओ कार्यालय में फॉर्म जमा करने के लिए लोगों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली से रोष है। उन्होंने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के सीडीपीओ कार्यालय में मुख्य अधिकारी का पद कई माह से खाली है। कार्यालय का अतिरिक्त पदभार खौड़ सीडीपीओ को दिया गया है। मगर वह सप्ताह में एक दो दिन ही उपस्थित होती हैं। ऐसे में लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग लाडली बेटी योजना के लिए फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। कार्यालय में तैनात कर्मचारी सीडीपीओ अधिकारी के मौजूद नहीं होने का वास्ता देकर फॉर्म नहीं ले रहे हैं। उन्हें फार्म जमा करने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे लोगों मे रोष हैं।
ग्रामीण रामपाल ने बताया लाडली बेटी योजना के लिए एक माह से पांच बार कार्यालय के चक्कर लगा चुका हूं। इसके बावजूद भी फॉर्म जमा नहीं हो रहा। तैनात कर्मचारी तानाशाही का रवैया अपनाए हुए हैं। वह फॉर्म लेने से मना कर देते हैं। उन्होंने बताया कि रोज बड़ी संख्या में लोग कार्यालय में पहुंचते हैं, मगर विभाग में लाडली बेटी योजना की घोषणा धूल चाट रही है। ज्योति देवी ने बताया कि सीडीपीओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी फॉर्म जमा नहीं करते हैं। बार-बार चक्कर लगाने से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----
लाडली बेटी योजना के तहत अगर लोगों के फॉर्म जमा नहीं हो रहे हैं, तो इस मामले की जांच की जाएगी। तैनात कर्मचारियों के गैरजिम्मेदाराना रवैये से फॉर्म जमा नहीं हो रहे तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन

-चांद किशोर शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें