फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना जम्मू कश्मीर ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
बड़ी ब्राह्मणा में शिव सेना जम्मू-कश्मीर के कार्यकर्ता पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में रविवार को शिव सेना के कार्यकर्ताआें ने पाकिस्तान में हुई धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिवसेना के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी के नेतृत्व में सिडको चौक पहुंचे और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान के ऊपर दबाव बनाना चाहिए। जिस तरह से धार्मिक स्थलों की तोड़फोड़ पाकिस्तान में की जा रही है, उससे हिंदू खतरे में दिखाई दा रहा है। इसको लेकर सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की आस्था को ठेस बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पाकिस्तान के इस रवैया की हम कड़ी निंदा करते हैं। पाकिस्तान को चेतावनी भी देना चाहते हैं कि वह अपनी हरकतों से बाज आए और हमारी आस्थाओं के साथ खिलवाड़ न करें अन्यथा इसका अंजाम बुरा होगा। उन्होंने बताया कि जम्मू के साथ-साथ देश के अन्य इलाकों में भी पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन में कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें