फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समुदाय ने रामगढ़ में लव जिहाद के खिलाफ निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। रामगढ़ क्षेत्र के बंदराल गांव में मंगलवार को राष्ट्रीय सिख संगत के बैनर तले लव जिहाद विरोधी प्रदर्शन रैली निकाली गई। इसमें करीब 500 सिख समुदाय के लोगों संयुक्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई डीडीसी सदस्य सरबजीत सिंह जोहल ने की।
विज्ञापन

सरबजीत सिंह जोहल ने कहा कि सिख एक ऐसी कौम है जो हर एक की मदद में आगे रही है। इसमें किसी भी धर्म हिंदू, मुस्लिम, ईसाई आदि पर कोई भी आपदा आए तो मदद के लिए अग्रिम रही है। कश्मीर में जो कुछ शरारती तत्व गनप्वाइंट के साथ सिख लड़कियों के धर्मांतरण कर शादी कर रहे हैं वो भारत का सिख बर्दाश्त नहीं करेगा। किसी भी धर्म की लड़कियों को अगवा कर उसका धर्मांतरण कर और उससे शादी करने को लेकर वह सहन नहीं करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि लव जिहाद विरोधी कानून जो यूपी में है उसको जम्मू-कश्मीर में भी लागू किया जाए और हमारी सिख बेटियां को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें